फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई पेयजल किल्लत 

Mon, 04 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मूसलाधार बरसात ने जहां एक ओर गर्मी और उमस से राहत दी तो दूसरी ओर जल संस्थान की परेशानी बढ़ा दी है। बैराज से दो घंटे तक फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण शाम को कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। 

एक जुलाई से तीन जुलाई के बीच 313 मिली मीटर बारिश हुई और गौला का जलस्तर 15 सौ क्यूसेक पहुंच गया। लगातार हुई बारिश के कारण गौला बैराज के गेट में कूड़ा एवं गंदगी आने के कारण गेट खोलने पड़े। रविवार की सुबह लगभग 10.30 से 12.30 तक दो घंटे के लिए बैराज के गेट खोलकर सफाई की गई। गेट खोलने के कारण जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। पेयजल आपूर्ति न मिलने के कारण लाइनों का चार्ज कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपार्वती विहार, भट्ट कालोनी, लालडांठ रोड, सद्भावना कालोनी, दमुवाढूंगा, नवाबी रोड आदि क्षेत्रों में शाम को आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि लाइनों का चार्ज कम होने के कारण दिक्कत होती है। पर्याप्त पानी मिलने पर फिल्टर प्लांट का टैंक चार घंटे में फुल हो जाता है। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि गंदगी आने के कारण गेट खोलने पड़ते हैं। पानी का बहाव अधिक होने के कारण भी गेट खोले जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें