नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के बर्न वार्ड में इस साल भी बारिश का पानी भर रहा है। इस कारण वार्ड में लगे बेड भी स्टाफ को इधर-उधर हटाने पड़ रहे हैं। हालात ये हैं कि बर्न वार्ड में किसी मरीज को भर्ती नहीं किया जा सकता है। अिधकारी जल्द ही छत की मरम्मत का दावा कर रहे हैं।
बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। 50 से अधिक मरीज यहां भर्ती रहते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। इन दिनों बरसात में अस्पताल का बर्न वार्ड बारिश की मार झेल रहा है। छत से टपक रहा बारिश का पानी वार्ड में भर रहा है, जिससे इसमें मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता है। बीते वर्ष भी जुलाई में बारिश के दौरान अस्पताल के महिला और बर्न वार्ड की छतों से पानी टपक रहा था। एक साल बाद भी इन परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रबंधन ने पानी रोकने के लिए अस्थायी समाधान नहीं किया है।