फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश ने दिलाई तपिश से राहत

Tue, 21 May 2024 03:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल। तपिश से बेहाल लोगों को सोमवार को 15 मिनट तक हुई बारिश से राहत मिली। बारिश के चलते क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नैनीताल में बीते दो सप्ताह से तेज धूप के चलते उमस महसूस की जा रही थी। इधर, सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। वहीं दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को ठंड लगने लगी। बारिश के चलते क्षेत्र के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। वहीं डीएस मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता भी रोकनी पड़ी। इसके अलावा स्थानीय कास्तकारों को भी राहत मिली। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इधर, सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे भीमताल, भवाली, धानाचूली, धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे खेतों में लगी आलू, मटर, टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों को नमी मिली है। हालांकि, किसानों ने औसतन बारिश होने का अनुमान लगाया था। भीमताल के किसान आंनदमणि भट्ट और लोकेश वर्मा ने बताया कि जब तक औसतन बारिश नहीं होगी तब तक किसानों की फसलों को बेहतर नमी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जलस्रोतों में पानी के सूखने से भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, लगा जाम
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर सोमवार शाम करीब चार बजे सुंदरखाल के पास आंधी से पेड़ गिर गया। जिससे हाईवे पर जाम लग और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ को हटाकर हाईवे से जाम खुलवाया।

कोसी रेंज कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि पेड़ के गिरने से हाईवे पर सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। रामनगर वन प्रभाग के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को कटर से काटकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें