फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर, माल रोड में आया मलबा

Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरोवर नगरी में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जमकर ओले गिरे। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे की बारिश ने इंडिया और एवरेस्ट होटल के बीच से नैनी झील में गिरने वाले नाले में इतना मलबा आ गया कि उससे अपर माल रोड पट गई। इससे मार्ग में करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। ठीक यही स्थिति पांच जुलाई 2015 को भी रही थी। बारिश से नैनीताल-भवाली मार्ग में पुरानी पालिका चुंगी के पास चट्टान से मलबा आ गया, इस कारण आधे घंटे मार्ग बाधित रहा। मिड माल रोड में भी एक दीवार टूटकर अपर माल रोड में समा गई। कई घरों में भी पानी घुस गया।

नगर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। पहले सुबह दस बजे से बारिश शुरू हुई। दोपहर दो बजे से ओलों के साथ ही तेज बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश से माल रोड में मलबा आ गया। पुलिस ने अपर माल रोड बड़े वाहनों के लिए बंद कर दी। एडीएम आरडी पालीवाल लोनिवि अधिकारियों से साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से माल रोड से करीब 20 ट्रक मलबा निकाला गया। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोनिवि के एसई एमपीएस कालाकोटी, जेई महेंद्र पाल मौजूद थे।
विज्ञापन


बता दें कि यह मलबा उसी स्थान से माल रोड में आया जहां पर से बिड़ला रोड में बीते कुछ माह पहले आया था, वहां पर जो ट्रीटमेंट किया गया था वह भी धंसने लगा है। बोट हाउस क्लब के पास की पुलिया भी चपेट में आ गई। तल्लीताल क्षेत्र के तहत रतन काटे कंपाउंड में भी दीवार ढहने से कुंती देवी के किचन और घर में पानी घुस गया। यही हाल तल्लीताल में रामलीला मैदान का भी रहा। यहां पर भी लल्लू लाल, दिनेश रत्नाकर, राजेश, विनोद, गिरीश भैय्या, महेश, कुंती देवी व आशा के घरों में पानी घुस गया।

लोगों का आरोप है कि 23 मई को उन्होंने मामले को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को घरों के पीछे की नाले को साफ करने की मांग की थी।  मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल में दिन में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी किशन चंद्र के मुताबिक झील में -5 फीट पानी की बढ़ोत्तरी हुई है। दिन में कोहरा छाने से वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

सैलानी परेशान, जमकर बिकी छाता
नैनीताल। सुबह दस से साढ़े दस और दोपहर 1.20 से दो बजे, शाम चार बजे से लेकर सवा चार बजे तक हुई बारिश से सैलानी परेशान रहे। अधिकांश समय उन्हें होटल में ही रहना पड़ा। बारिश से माल रोड व मल्लीताल क्षेत्र में छाता की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


सीवर लाइनों का रहा बुरा हाल
नैनीताल। बारिश से माल रोड समेत बिड़ला रोड, जू रोड स्थित सीवर लाइनों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लाइनों के होल खुल गए। बारिश ओर सीवर का पानी उफनते हुए नालों के जरिये नैनी झील में समा गया। लोअर माल रोड में भी अपर मालरोड का मलबा आने से कीचड़ जमा हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें