फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बारिश से जनजीवन प्रभावित

Mon, 13 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को हुई पांच घंटे तक तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश की वजह से नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग आधे घंटे तथा नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग एक घंटे तक बाधित रहा। मार्ग के बंद होने से दोनों मार्गों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके अलावा नगर के सभी मोटर मार्गं में जल भराव होने से लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। नगर में पांच घंटे के भीतर 35 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


नगर में सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम सामान्य बना था उसके बाद धीरे-धीरे आसमान बादलों से घिरने लगा। देखते ही देखते सवा बजे से लेकर 6 बजे तक लगातार बारिश होते रही। बारिश की वजह से नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानी भी भीगते-भीगते होटलों में पहुंचे, देर शाम तक वह होटलों में ही दुबके रहे। बारिश की वजह से नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में मनसा देवी मंदिर के समीप चट्टान से पत्थर व मलबा आने से मार्ग आधे घंटे बंद रहा।

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में वल्दियाखान के समीप हनुमान मंदिर में मलबा आने से यह मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। बारिश की वजह से नगर के नालों से काफी मात्रा में कूड़ा नैनी झील में समा गया। इसके अलावा समीपवर्ती नारायणनगर व रतन काटेज क्षेत्र में भी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। नैनीताल में बारिश के दौरान वाहनों के बढ़ते दवाब की वजह से जाम लगा रहा। माल रोड समेत कई मार्गों में सीवर लाइनों में पानी घुसने से मैन होल से गंदगी सड़क में बहने लगी। ज्योलीकोट में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें