फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के सायबर कैफे में हुई छापेमारी

विज्ञापन
रामनगर रेलवे पुलिस की हिरासत में आरोपी। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आरपीएफ टीम ने बुधवार को मेन बाजार स्थित साइबर कैफे में छापा मारकर अवैध रूप से ई-टिकट बनाने पर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। टीम ने तत्काल और सामान्य श्रेणी के 200 से ज्यादा रेल टिकट, उपकरण और आईडी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

काशीपुर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि उन्हें रेलवे टिकटों को ज्यादा दाम पर अवैध तरीके से बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर रामनगर के कोसी रोड मेन बाजार स्थित जिम कॉर्बेट एक्सप्लोर साइबर कैफे पर टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान अवैध तरीके से रेलवे के आरक्षित ई-टिकट बनाने पर साइबर कैफे संचालक मयंक चंद्रा पुत्र गोपाल चंद्रा निवासी कोसी रोड मेन बाजार को पकड़ लिया। आरोपी से मुरादाबाद, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों के 1,20,595 रुपये के 200 सामान्य और तत्काल श्रेणी के रेल टिकट बरामद किए। अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने में आरोपी कई लोगों की आईडी इस्तेमाल करता था। टीम ने कैफे से लैपटॉप, प्रिंटर, नकदी, मोबाइल, दो एटीएम, आईडी और गोपनीय डायरी को जब्त किया। डायरी में दर्ज रिकॉर्ड को जांच में खंगाला जाएगा।
हर टिकट में 150 से 300 रुपये तक ज्यादा वसूली
आरोपी मयंक ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से रेल टिकटों का अवैध कारोबार कर रहा है। वह टिकटों के वास्तविक मूल्य से 150 से 300 रुपये अधिक लेता था। गिरफ्तार दुकान संचालक के विरुद्ध आरपीएफ थाना काशीपुर में रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त को बृहस्पतिवार (आज) को रेलवे कोर्ट हल्द्वानी में पेश किया जाएगा। टीम में भगत सिंह, उमेश कुमार शर्मा, रमेश कुमार, अकरम, सिराज अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें