उत्तराखंड में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को शासन ने चार्जशीट दे दी है। प्रभारी सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडे ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर का मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से अल्मोड़ा तबादला किया गया है।
कुछ माह पहले हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्राओं ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने पर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने विभागीय स्तर पर समिति गठित कर आरोपों की जांच कराई। इसी दौरान विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष के पद से हटा दिया था।
समिति की जांच रिपोर्ट में प्रोफेसर पर प्रशासनिक रूप से छात्राओं का उत्पीड़न करना पाया गया। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से जांच रिपोर्ट भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया था। शासन की ओर से अब मामले में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।