फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को मानसिक इलाज की जरूरत: भट्ट

Sat, 08 Oct 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। राहुल गांधी को मानसिक इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन


अजय भट्ट ने कहा कि उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों में सर्जिकल हमला कर देश का गौरव बढ़ाया। दुनिया के अधिकतर देश इस फैसले में भारत के साथ खड़े हैं। देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इसमें भी राजनीति कर रही है।

कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ी के शहीदों का बदला लेकर पूरी दुनिया को बता दिया कि आतंकवाद के सामने किसी भी सूरत में झुकने वाले नहीं हैं। पाक को अलग-थलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के इस फैसले से कांग्रेसियों को झटका लगा है।
विज्ञापन


कांग्रेसी देश की तरक्की नहीं देखना चाहते हैं। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने देश में राज किया। अब कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी के कड़े फैसले से झल्ला गए हैं। सर्जिकल हमले के सबूत मांगने और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री के खिलाफ खून की दलाली करने जैसे बयान देकर देश और सेना का अपमान कर रहे हैं।

अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रावत सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने नीबू की तरह निचोड़ने के बाद पीडीएफ  को फेंक दिया है। सत्ता सुख और लालच में पीडीएफ  ने न केवल अपनी साख खोई बल्कि आत्म सम्मान भी गवां दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए भाजपा चरणबद्ध अभियान चलाएगी। इसमें जवाब दो-हिसाब दो, दलित स्वाभिमान सम्मेलन, भाजपा का अभियान-सेना का सम्मान, नवीन मतदाता जागरूकता और राज्य गठन दिवस नौ नवंबर से परिवर्तन यात्रा निकालेगी।

सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नाकामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें