फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़ राहु़ल गांधी की, निशाने पर दान सिंह

Wed, 28 Dec 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
भीमताल विधानसभा सीट से कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक टिकट के दावेदारों ने यहां बैठक कर निवर्तमान विधायक दान सिंह भंडारी के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। बैठक में मौजूद दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पत्र लिखकर दो टूक शब्दों में कहा है कि हाल के दिनों में पार्टी में शामिल हुए किसी व्यक्ति को टिकट दिया गया तो संगठन को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


मल्लीताल स्थित एक वैंकट हाल में हुई इस बैठक में टिकट के दावेदारों ने भंडारी का नाम लिए बगैर एक लाइन प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संगठन में कम से कम तीन साल का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता को ही 2017 चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बयान के आधार पर ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होना चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया कि यदि उनमें से किसी भी दावेदार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो वे सभी उसका समर्थन करेंगे। पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान को कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रत्याशी घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर सिंह मेहरा, जया बिष्ट, राम सिंह कैड़ा और पूर्व प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा आदि ने भी कहा कि उपेक्षा होने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा और इसका नुकसान चुनाव में पार्टी को होगा। बैठक में इनके अलावा डा. हरीश बिष्ट, पुष्कर मेहरा व विपिन सनवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, धारी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बर्गली, वीरू मेहरा, राजकुमार नेगी, दीपक भट्ट, देवेंद्र फर्त्याल आदि मौजूद थे।

हाईकमान जो कहेगा, माना जाएगा

पार्टी हाईकमान जिस किसी भी दावेदार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करेगा, उसका स्वागत ही किया जाएगा। यहां हुई बैठक में चंद कांग्रेसी ही मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में जिन दावेदारों के नाम हैं, उनमें से कई दावेदार इस बैठक में मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
-दान सिंह भंडारी, निवर्तमान विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें