फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रघुवर ने ट्रायथल में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया मान

Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। पदक के साथ टीम के विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
लालकुआं। मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 से 7 अक्तूबर तक आयोजित 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 33 पदक जीतकर समग्र चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य पदक हासिल कर राज्य का परचम बुलंद किया है। इसमें हल्दूचौड़ निवासी रघुवर दत्त जोशी ने मास्टर बी पुरुष वर्ग में ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत पदक जीता है। टीम की सफलता पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, उमेश शर्मा, पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोच सुनीता चौहान और कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा आदि ने खुशी जताई है।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया

रामनगर। ग्राम छोई स्थित राइंका में बृहस्पतिवार को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र जोशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। वहां नवीन चंद्र जोशी, महेश सिंह बिष्ट, गोविंद माधव, महेंद्र आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें