तीन दिवसीय अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खन्ना क्लब पंजाब ने गुड़गांव हास्टल को 25-11, 22-25 व 15-10 से शिकस्त दी।
वहीं उत्तराखंड पुलिस ने लक्की क्लब हरियाणा को 26-24 व 28-26 से हराया। जबकि देवभूमि उत्तराखंड ने यूपीसीएल को 25-14, 23-25 व 15-11 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, खन्ना क्लब गुड़गांव, लक्की क्लब हरियाणा, देवभूमि उत्तराखंड, दिल्ली, गुड़गांव हास्टल, चंडीगढ़, एचआरसी संभल व उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया है।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का संचालन रिंपी बिष्ट, ललित चुफाल, लक्खा कोरंगा व हेम दुम्का ने किया।
कार्यक्रम में वालीबाल क्लब के अध्यक्ष हेमवती नंदन दुर्गापाल, अखिल भारतीय वालीबाल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कमलेश काला, ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, बीडीसी सदस्य सुनीता बिष्ट, भाष्कर भट्ट, नीमा जोशी, ललित प्रसाद जोशी, क्लब सचिव भुवन भट्ट, महासचिव जीवन पवार, ग्राम प्रधान इंदर बिष्ट, चंदू खोलिया, भुवन बिष्ट आदि थे।