न्यू स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को पंजाब और जालंधर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में जालंधर ने सहारनपुर को 2-0 से हराया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने किया। शुक्रवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल और मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत भी फाइनल मैच में मौजूद रहेंगे।
एमपी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले हॉफ के आठवें मिनट में जालंधर के रोबिन ने गोल किया। जबकि 20वें मिनट में सुरजीत ने पेनाल्टी शॉट को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
सहारनपुर की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के निर्णायक मो. इसरार रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेखर चंद्र, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह रावत, अजीज खां, डीसी हर्बोला आदि मौजूद रहे।