फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने यूके पुलिस को हराया

Sun, 22 Feb 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया वालीबाल चैंपियनशिप में शनिवार को दिल्ली, पंजाब, बाजपुर और संभल ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई। इससे पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


 प्राथमिक पाठशाला परिसर में युवक मंगल दल और वालीबाल क्लब हल्दूचौड़ कीअ ओर से आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा और दिल्ली के बीच खेला गया7 इसमें दिल्ली ने हरियाणा को हराया। दूसरे मैच में खन्ना क्लब पंजाब ने उत्तराखंड पुलिस को हराया। तीसरा मैच गुड़गांव हास्टल और बाजपुर के बीच खेला गया। इसमें बाजपुर जीता।

चौथे में संभल ने महाबल ऑटो को हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि वे क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर भेजें, उसे शीघ्र मंजूर किया जाएगा। इस मौके पर उमेश शर्मा, धौली नाग देव डेवलपर्स के चेयरमैन कमलेश चंदोला, कैलाश दुम्का, कीर्ति पाठक, हेमवती नंदन दुर्गापाल, भुवन भट्ट, हेम चंद्र दुम्का, रमेश तिवारी, प्रधान रुकमणि नेगी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें