फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड मुक्त विवि में हुआ का जन संवाद कार्यक्रम

Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सूचना, संवाद और समाधान थीम के तहत जन संवाद कार्यक्रम का पहला चरण आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने इसे विश्वविद्यालय और शिक्षार्थियों के बीच भरोसेमंद संवाद की एक मजबूत नींव बताया। डॉ. सुमित प्रसाद, प्रो. एमएम जोशी, प्रो. पीडी पंत, प्रो. सोमेश कुमार, प्रो. मंजरी अग्रवाल, डॉ. अखिलेश सिंह और प्रो. राकेश चंद्र रयाल ने विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी दी। रेडियो के अनिल नैलवाल और सोनू भट्ट की ओर से रखे गए 27 से अधिक सवालों के माध्यम से प्रवेश, परीक्षा, पाठ्य सामग्री, प्लेसमेंट, शोध, लेटरल एंट्री और फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया। अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के तहत नेपाल से जुड़े विद्यार्थियों के सवालों के भी उत्तर दिए गए।
विज्ञापन


पहाड़ी उत्पादों की बिक्री से महिला समूहों ने कमाए 13 लाख

भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रामनगर में आयोजित सरस मेले में 13.68 लाख के पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी कर नैनीताल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों की ओर से राखी, मसाले, हस्तशिल्प उत्पाद समेत अन्य पहाड़ी उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे। जिले में कुल 72 स्टाल लगाए गए थे। कहा कि विभाग की ओर महिला समूहों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें