फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पत्रकारों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को दिया ज्ञापन

Sun, 30 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों और लघु-मझोले समाचार पत्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने बताया कि न्यूज पोर्टलों के लिए 1200 की समान विज्ञापन दर को पहुंच और आकार के आधार पर संशोधित करने, हल्द्वानी में पीआईबी शाखा खोलने, विज्ञापन मान्यता समिति की बैठक बुलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में पत्रकारों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण, रेलवे रियायत बहाली, पेंशन 15 हजार करने, पत्रकार आवास योजना, सचिवालय प्रवेश सरल करने और विज्ञापन बिलों के ऑनलाइन भुगतान की मांग है। इस दौरान डॉ. दिनेश जोशी, भावना पाठक, अजय उप्रेती, धीरज जोशी, दिनेश पांडेय आदि पत्रकार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें