फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में कई मामले निस्तारित

Sun, 12 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की अध्यक्ष व जिला जज कुमकुम रानी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय नैनीताल के अलावा रामनगर और हल्द्वानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कई वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जिला जज की लोक अदालत में मोटर दुर्घटनाओं के सात वादों का निस्तारण कर 40,30,000 रुपए, आरबीट्रेशन निष्पादन के तीन वादों विद्युत बिलों के 16 वादों का निस्तारण कर 7,52,526 रुपए समझौता राशि वसूल की गई।

परिवार न्यायाधीश नैनीताल अमित कुमार सिरोही की अदालत में पांच पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। द्वितीय अपर जिला जज हल्द्वानी सहदेव सिंह एवं लोक अदालत बैंच अधिवक्ता राजीव टंडन द्वारा मोटर दुघर्टना के चार वादों का निस्तारण कर 6,25,000 रुपए प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन


अपर जिला जज रामनगर सुजीत कुमार और लोक अदालत बैंच अधिवक्ता आनंद बल्लभ द्वारा एनआई एक्ट 138 के तीन वादों तथा क्रीमिनल अपील के दो वादों का निस्तारण कर 79,250 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल नंदन सिंह राणा और बैंच अधिवक्ता राजेश भैसौड़ा की अदालत में क्रीमिनल कंपाउंडेबल के 84 वादों और एमबी एक्ट के 16 वादों का निस्तारण कर 4,69,000 रुपए समझौता राशि वसूल की गई।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ज्योति बाला और बैंच अधिवक्ता गोकुल पनेरु द्वारा रेलवे एक्ट के 21 वादों का निस्तारण कर 9,300 रुपए समझौता राशि वसूली गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन नैनीताल मीना देउपा और बैंच अधिवक्ता सुभाष जोशी के द्वारा ट्रेफिल चालान के पांच वादों का निस्तारण कर 1,500 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

सिविल जज सीनियर डिवीजन रामनगर गीता चैहान और बैंच अधिवक्ता दीपक जोशी के द्वारा एमबी एक्ट के 10 वादों का निस्तारण कर 30,650 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

सिविल जज सीनियर डिवीजन हल्द्वानी संदीप कुमार और बैंच अधिवक्ता सतीश जोशी के द्वारा क्रीमिनल कंपाउंडेबल के 24 और बैंक रिकवरी के एक वाद का निस्तारण कर 9,12,400 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

सिविल जज सीनियर डिवीजन राजीव धवन की अदालत में बैंक के (प्रीलिटीगेशन) माध्यम से 26 वादों का निस्तारण कर 3,74,000 रुपए समझौता राशि बैंक को दिलाई गई। सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल श्वेता राणा चैहान के द्वारा क्रीमिनल कंपाउंडेबल के सात और  ट्रेफिल चालान के 12 वादों का निस्तारण कर 12,400 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल अनामिका के द्वारा क्रीमिनल कंपाउंडेबल के पांच, एनआई एक्ट के एक और ट्रेफिल चालान के 11 वादों का निस्तारण कर 20,200 रुपए समझौता राशि वसूली गई।

अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन शाहिस्ता बानो के द्वारा क्रीमिनल कंपाउंडेबल के आठ और एमबी एक्ट के 24 वादों का निस्तारण कर 32,950 रुपए समझौता राशि वसूली गई। सिविल जज जूनियर डिवीजन छवि बंसल के द्वारा बैंक के मामले (प्रीलिटिगेशन) के माध्यम से सात वादों का निस्तारण कर 3,54,962 रुपए समझौता राशि वसूली गई।
विज्ञापन


सिविल जज जूनियर डिवीजन हल्द्वानी नेहा कुशवाहा के द्वारा एनआई एक्ट के एक, एमबी एक्ट के पांच वादों का निस्तारण कर 800 रुपए समझौता राशि वसूली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें