हल्द्वानी। बिठौरिया के वार्ड नंबर एक और पॉलीशीट इलाके में कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने शनिवार को जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर नाराजगी जताई और ईई से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।
पार्षद दीपक भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे बिठौरिया वार्ड 47 के राम मंदिर कालोनी, कोहली कालोनी और बैंक कालोनी के लोगों ने ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि इलाके में करीब ती हजार की आबादी तीन साल से पानी का संकट झेल रही है। ज्ञापन देने वालों में शोभा, हेमलता कोरंगा, रेवती कांडपाल, रेनू बिष्ट, आशा, कौशल्या, जानकी, कला, इंदू किमाड़ी. कमला भट्ट, गीता तोमर, चंपा तिवारी आदि थे।
लो वोल्टेज से ठप हुआ नलकूपों का संचालन
हल्द्वानी। गर्मी के साथ ही पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होने से आखिरी छोर के इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। गौलापार क्षेत्र में लो वोल्टेज के चलते चार नलकूपों का संचालन ठप है। नलकूपों का डिस्चार्ज कम होने से भी संकट पैदा हो गया है। लोगों को जलसंस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
दमुवाढूंगा, पनियाली, कठघरिया, भगवानपुर, हिम्मतपुर तल्ला, मल्ला, ब्लॉक, फतेहपुर,लामाचौड़, घूनी, कमलुवागांजा, रामड़ी आन सिंह आदि इलाकों में पेयजल लाइनों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बिजली विभाग इन दिनों लाइनों की मरम्मत कर रहा है। जलसंस्थान और बिजली अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं होने से लोगों को अक्सर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गौलापार के 65 एचजी और 212 एचजी गंगापुर, 86 एचजी प्रतापपुर और 186 एचजी ज्वाला पोखरी के नलकूप लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे हैं। आईटीआई रोड,देवलचौड़. आरटीओ रोड, छड़ायल आदि इलाकों में पेयजल ला इनों की लीकेज की वजह से संकट है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि दमुवाढूंगा, पनियाली, कठघरिया, भगवानपुर समेत प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
पॉलीशीट में अमृत योजना की लाइन के लिए जलनिगम दफ्तर में प्रदर्शन।
हल्द्वानी। पॉलीशीट में अमृत योजना की लाइन बिछाने के लिए लोगों ने शनिवार को जलनिगम दफ्तर में प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम ने ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और वार्ड अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व आए लोगों ने ईई से कहा कि पॉलीशीट की कई गलियों में अमृत योजना की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। प्रदर्शन करने वालों में अनीता बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, नरेंद्र राणा, अशोक मेहरा, केसी कांडपाल, मेघा शर्मा, आशा वर्मा, रघुवीर सिंह बिष्ट, भुवनेश्वरी बिष्ट आदि थे।