फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रिक्त पदों की उपलब्ध कराएं सूची : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों की विषयवार सूची सीईओ गोविंद जायसवाल की ओर से खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी गई है।
विज्ञापन

सीईओ गोविंद जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी बीईओ से पूरी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। निदेशालय के स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चल रही कार्रवाई के तहत रिपोर्ट को निदेशालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एलटी स्तर पर जिले में नए शिक्षक मिलने की उम्मीद है। डीएलएड का प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षार्थियों की प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की प्रक्रिया की जानी है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें