फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मांगों को लेकर तहसील में धरना देकर की नारेबाजी

Thu, 27 Mar 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट और रामगढ़ के ग्रामीणों ने बुधवार को पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होने पर खैरना से श्री कैंची धाम तहसील तक रैली निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने हरिनगर के ग्रामीणों को मालिकाना हक और भूमिधरी का अधिकार देने, शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर डामरीकरण, रामनगर-गर्जिया-बेतालघाट-कैंची धाम टू-लेन मार्ग का निर्माण और दिल्ली-देहरादून-बेतालघाट-कैंची धाम मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन की मांग उठाई।
पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास थम गया है और भष्ट्राचार बढ़ रहा है। कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं हल नहीं की जा रही है। पूर्व दायित्वधारी पीसी गोरखा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते बेतालघाट ब्लॉक विकास में पीछे छूट गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल ने कहा कि सरकार रातीघाट बाईपास का निर्माण तक शुरू नहीं कर पा रही है। ग्रामीणों ने तीन महीने में समस्याओं का हल नहीं होने पर कमिश्नरी के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम वीसी पंत के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने वालों मेें एस लाल, प्रेम पथिक, गणेश राम, जेडी कत्यूरा, शेखर दानी, मनमोहन, बची राम, भुवन सिंह, खुशाल हाल्सी, राजेंद्र मेहरा, जंग बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें