फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जर्जर सड़क न बनने पर विधायक भगत के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। कोटाबाग के देचौरी नया पांडे गांव में जर्जर सड़क की समस्या से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। रविवार को ग्रामीणों एवं उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है। बावजूद इसके जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों तथा आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कैलाश बुढलाकोटी, मनीष बिष्ट, महेंद्र पाल, नंदन नेगी, गोविंद अधिकारी, सौरभ जलाल, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें