फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झील से सिल्ट निकालने व रेलिंग सही कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल झील से लंबे समय से सिल्ट की सफाई करने के साथ क्षतिग्रस्त रेलिंग को सही कराने की मांग स्थानीय लोगों की ओर से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई है। समाजसेवी पूरन बृजवासी ने बताया कि सिल्ट जमा होने से झील का पानी दूषित हो रहा है। साथ ही झील से दुर्गंध आने से भी सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि झील किनारे रेलिंग के भी क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बृजवासी ने विभागीय अधिकारियों से झील की सिल्ट निकालने के साथ क्षतिग्रस्त रेलिंग को जल्द सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें