हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बाइक, स्कूटी पर प्रतीकात्मक तौर पर ग्लूकोज चढ़ाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है।
जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। स्कूटी, बाइक के पहिए जाम हो रहे हैं। केंद्र सरकार के अच्छे दिन की बात कह रही थी, जबकि लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उमेश बिनवाल, पंकज कश्यप, सालिम सिद्दीकी ने कहा कि रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में रोज-रोज हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, विमला जोशी, संदीप, हिमांशु गांधी, जमील कुरैशी, कैलाश कोहली, सचिन राठौर, जीत सिंह, किरन माहेश्वरी, हैप्पी माहेश्वरी, नाजिम आंसरी, अरबाज खान, फरमान अली आदि मौजूद थे।