लड़कियों की आवाज सुनते ही महिला पुलिस सेंटर के बेंसमेट में गई तो वहां लड़कियां मिलीं। पुलिस ने इस मामले में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक आशीष को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और नौ लड़कियों को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई युवतियों में दो यूपी, एक-एक मध्यप्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की तीन युवतियां शामिल हैं। तहसीलदार की देखरेख में पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया।
पैसा रोकने के कारण लड़कियां ठहरी थी
पकड़ी गई युवतियों का कहना था कि वे अपने घर जाना चाहती थी लेकिन संचालिका ने उनका पैसा रोक रखा था। इसी कारण सभी ठहरी हुई थीं। मणिपुर की युवती को हिंदी नहीं आती है। इसी कारण वह अंग्रेजी में बात कर रही थी। महिला पुलिस की पूछताछ के बाद सीओ के निर्देश पर सभी लड़कियों को मुखानी स्थित वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया।
ऐसे चलता था देह व्यापार का धंधा
कोई ग्राहक आने के बाद स्पा सेंटर का प्रबंधक तापस रिसेप्शन से माइक पर आवाज देकर एक लड़की को बुलाता था और आदेश देता था कि फलॉ कमरे में चली जाओ। आवाज सुनते ही लड़की आदेश का पालन करती थी। एक लड़की प्रतिदिन तीन सर्विस देती थी। पुलिस का कहना है कि पश्चिम बंगाल का मूल निवासी स्पा सेंटर का प्रबंधक तापस पहले झाड़ू पोंछा लगाता था लेकिन संचालिका ने उसे प्रबंधक बना दिया।
प्रतिदिन 50 हजार की थी कमाई
पुलिस ने स्पा सेंटर के रजिस्टरों को भी कब्जे में ले लिया है। छानबीन से पता चला कि सेंटर से प्रतिदिन करीब 50 हजार की कमाई होती थी। किसी ग्राहक का नाम पता नोट नहीं किया जाता था।
दिल्ली से तीन और युवतियां आने वाली थी
सीओ शांतनु पाराशर ने बताया दिल्ली से तीन और लड़कियां स्पा सेंटर में आने वाली थी लेकिन पुलिस कार्रवाई के चलते अब नहीं आ सकती हैं।
मोबाइल में छिपी है सारी कारस्तानी
पुलिस का कहना है कि मोबाइल में कई ग्राहकों के मैसेज मौजूद हैं। कुछ ग्राहकों को गलत धंधे का रेट सेंटर से बताया जाता था।