फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शाखा डाकघरों को उपडाकघर बनाने का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के दो शाखा डाकघरों को उपडाकघर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या और लोगों की मांग के बाद ये निर्णय लिया गया है। पहले उपभोक्ताओं को केवल चार से पांच घंटे बुकिंग संबंधी सुविधा मिलती थी। उप डाकघर बनने के बाद लोग आठ घंटे इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि लामाचौड़ शाखा और मानपुर पश्चिम शाखा को उपडाकघर बनाया जाएगा। इन क्षेत्रों में खाताधारक की संख्या अधिक हो गई है। साथ ही कई बैंक भी खुल गए हैं। इसके चलते देहरादून प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन शाखाओं का सर्वे कर लिया गया है।

70 स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाए
हल्द्वानी। डाक विभाग की ओर से आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में आधार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को लगाए गए कैंप में 70 बच्चों का आधार कार्ड बनाएं गए। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसकी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अन्य स्कूलों ने भी शिविर लगाने के लिए पत्राचार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें