फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढेला कसेरुवा नालों पर पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजा

Wed, 13 Aug 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढेला और कसेरुवा नाले पर पुल निर्माण का प्रस्ताव लोनिवि ने शासन को भेज दिया है। अब विभाग शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। रामनगर से ढेला जाने वाले मार्ग पर दो नाले पड़ते हैं, जो बरसात में जानलेवा साबित होते है। 2022 के मानसून सीजन में भी ढेला पर बड़ा हादसा हुआ था। यहां पंजाब के पर्यटकों से भरा वाहन बरसाती नाले के तेज प्रवाह में बह गया था, जिसमें 9 पर्यटकों की जान चली गई थी। हादसों से सबक लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने दोनों नालों पर आरसीसी पुल निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। ढेला नदी पर 180 मीटर लंबा तो कसेरवा नाले के ऊपर 100 मीटर लंबे आरसीसी पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बरसात में उफान पर होते हैं ढेला व कसेरुवा नाला


बरसात के दौरान रामनगर से ढेला रूट पर पड़ने वाले इन दोनों नालों का रौद्र रूप देखने को मिलता है। कई लोग जल्दबाजी में जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनके साथ हादसा होता है। रामनगर से ढेला जाने के बाद ही कॉर्बेट पार्क का झिरना पर्यटन जोन भी पड़ता है, जिस वजह से इन पुलों का प्रस्ताव जल्द पास होना पर्यटकों और ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें