हल्द्वानी। पनियाली कठघरिया निवासी प्रापर्टी डीलर नवल बिष्ट मंगलवार से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रापर्टी डीलर की अंतिम मोबाइल लोकेशन रामनगर में मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
पनियाली निवासी नयन सिंह बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा नवल बिष्ट मंगलवार को 10:30 बजे घर से कार से गया था। 11 बजे उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। उसके दोस्त को भी इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि नवल प्रापर्टी का काम करता है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन रामनगर में मिल रही है। पुलिस टीम को भेजा गया है। रामनगर के रिजॉर्ट में छानबीन चल रही है।