फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम के आदेश पर सेवानिवृत्त एसडीओ की देह को अनुसंधान के लिए लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बीएसएनएल से सेवानिवृत्त एसडीओ की देह को अनुसंधान के लिए ले लिया है।
बीएसएनएल से एसडीओ पद से सेवानिवृत हुए कमलुवागंजा निवासी पुरमल सिंह धर्मशक्तू का रविवार को निधन हो गया। मूल रूप से मुनस्यारी टिमटिया गांव के रहने वाले धर्मशक्तू अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह पिता की इच्छा के अनुरूप उनकी देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को शैक्षणिक / अनुसंधान कार्य के लिए देना चाह रहे थे। कागजात पूरे नहीं होने के चलते परिजन इस मामले को लेकर रविवार देर सायं जिलाधिकारी रयाल से मिले। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तुरंत आदेश जारी कर देह को निशुल्क दान करने की अनुमति देते हुए, मेडिकल कालेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उनकी देह को शैक्षणिक व अनुसंधान कार्य के लिए ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें