फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालयों में भारतीय भाषा को मिले बढ़ावा

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में वकीलों की गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन तथा भारतीय भाषा अभियान के सहयोग से बार सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि व भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह संयोजक भगवान स्वरूप शुक्ल थे।
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि उच्च न्यायालयों में भारतीय भाषा में न्यायिक कार्य होने चाहिए।  क्योंकि अंग्रेजी भाषा की कम जानकारी होने की वजह से वादकारी सही जानकारी सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय भाषा उच्च न्यायालयों की कार्यप्रणाली में उपेक्षित हो रही है।

 उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखपाल सिंह पवार ने कहा कि हाईकोर्ट में भारतीय भाषा में न्यायिक कार्य हों इसके लिए बार के माध्यम से हर संभव प्रयास किये जाएंगे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों की भाषा हिंदी होनी चाहिए।
विज्ञापन


अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण भारद्वाज ने उत्तराखंड इकाई की घोषणा की जिसमें एडवोकेट अनुराग बिरासिया को प्रांत संयोजक, अधिवक्ता संजय कुमार संजू, शिवांगी गंगवार, जयवर्धन कांडपाल को प्रांत सह संयोजक नियुक्त किया गया।

इस मौके पर अभियान के उत्तराखंड प्रभारी आशीष राय, हर्षमणि रतूड़ी, अमित भट्ट, बीएन मौलखी, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र अधिकारी, तेज सिंह, पीएस बोरा, अतुल बहुगुणा, पूनम, श्रुति जोशी, जीएस संधु, मनोज लखचौरा, सैय्यद नदीम मून, आसिफ अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें