फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: काशीपुर में शुरू हुई सोना-मोती गेहूं की पैदावार, पंजाब-हरियाणा के बाद अब तराई के किसानों ने की बुआई

Thu, 26 Nov 2026 01:08 PM IST
Heera आरडी खान

सार

पंजाब और हरियाणा की सोन-मोती गेहूं की देसी किस्म अब काशीपुर के 15 किसान प्रयोग के तौर पर उगा रहे हैं। इसकी पैदावार हाइब्रिड से आधी है, लेकिन बाजार में दाम तीन गुना ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
गेहूं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा में उगाई जाने वाली गेहूं की सोन-मोती प्रजाति अब तराई के खेतों में उगाई जाने लगी है। काशीपुर के 15 किसान प्रयोग के तौर पर इसे उगा रहे हैं। देसी किस्म के इस गेहूं की पैदावार हाइब्रिड के मुकाबले भले ही आधी हो लेकिन बाजार में इसके दाम तीन गुना से भी ज्यादा हैं। इसमें ग्लूटेन और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए इसे मुफीद माना जाता है।

सोना-मोती को एम्मर गेहूं कहा जाता है। बौना पौधा ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। हाईब्रिड गेहूं की ऊंचाई जहां चार से पांच फिट तक होती है। वहीं सोना-मोती गेहूं का पौधा सिर्फ दो से ढाई फीट तक ऊंचा होता है। इसमें सामान्य गेहूं की तुलना में ती गुना ज्यादा फोलिक एसिड, 26 प्रतिशत अधिक खनिज और 40 प्रतिशत ज्यादा प्रोटीन होता है। इसमें ग्लूटेन और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसकी पैदावार प्रति एकड़ 10 से 12 क्विंटल तक होती है जबकि हाइब्रिड गेहूं 18 से 22 क्विंटल प्रति एकड़ होता है। मंडी में हाइब्रिड गेहूं का भाव जहां 2800-3000 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं सोना-मोती गेहूं की कीमत 10 से 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हैं। इसका आटा डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

काशीपुर के कई किसानों ने की पहल

विज्ञापन

सोना-मोती गेहूं का उत्पादन करने वाले काश्तकार देवेंद्र विष्ट, अमन खान, हरपाल सिंह आदि ने बताया कि इस प्रजाति में कीड़े कम लगते हैं। हाइब्रिड गेहूं में पिछले तीन साल से कीट और कैटरपिलर की समस्या बढ़ी है जबकि सोना-मोती में यह समस्या नही है। इसमें अपेक्षाकृत खाद-पानी भी कम लगता है। डायबिटीज वाले मरीजों में इसकी काफी मांग है।

सोना-मोती की प्रजाति किसी कृषि संस्थान से विकसित नहीं है। यह पिंगलवाड़ा आश्रम से मिली 2000 साल पुरानी देसी किस्म है। काले गेहूं की तर्ज पर कुछ किसान इसे प्रयोग के तौर पर बो रहे हैं। प्रयोग सफल रहा तो अधिक किसानों को इसे बोने के लिए प्रेरित किया जाएगा। -वीकेएस यादव, जिला कृषि अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें