फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में बीडीसी बैठक: 'सभी काम विधायक करेंगे तो अधिकारी क्या करेंगे', सरिता आर्या ने नाराजगी जाहिर की

Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पंचायत बैठक भीमताल में शनिवार को ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ग्राम पंचायतों की समस्याओं को हल नहीं कराने पर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
बीडीसी बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत बैठक भीमताल में शनिवार को ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ग्राम पंचायतों की समस्याओं को हल नहीं कराने पर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बैठक में पहुंची नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने समस्याओं को हल नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि अगर सभी काम विधायक करेंगे तो अधिकारी क्या करेंगे।

विज्ञापन


भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखी। पांडेगांव की बीडीसी सदस्य ममता बिष्ट ने पांडेगांव-भाकर मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण के भी डामरीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही जेजेएम योजना से पानी नहीं मिलने की समस्या रखी। रानीबाग की प्रधान कलावती थापा और बीडीसी सदस्य ने रानीबाग-काठगोदाम मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या से यात्रियों और सैलानियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।

डोब ल्वेशाल ग्राम प्रधान हेमा आर्या ने आदर्श विद्यालय मेहरागांव में एक व्यक्ति की ओर से विद्यालय के नीचे भूमि खरीदने से उक्त व्यक्ति की ओर विद्यालय की दीवार को तोड़कर भूमि को लेने की शिकायत कहीं। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा कि विद्यालय की दीवार को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उक्त समस्या को हल करने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने बिजली के क्षतिग्रस्त पोलों, झूलते तारों और खराब ट्रांसफार्मर के चलते बिजली नहीं आने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


विधायक सरिता आर्या और ब्लॉक प्रमुख ने बिजली की समस्या को हल करने को कहा। विधायक ने बिजली की समस्या के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन योजना में पानी नहीं आने की शिकायत जलसंस्थान और जल निगम के अधिकारियों से कहीं। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने जेजेएम योजना के निर्माण कार्य धरातल पर गंभीरता के साथ करने को कहा। साथ ही लोगों की पेयजल समस्या हल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें