फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डॉक्टरों ने नहीं देखे मरीज, सरकारी में भीड़

विज्ञापन
आजमगढ़ में आर्इएमए के डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से जिला चिकित्सालय के ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड - फोटो : VARANASI
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयुष डॉक्टरों को सर्जरी की मान्यता दिए जाने के नाराज आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने शुक्रवार को ओपीडी ठप रखी। इस कारण प्राइवेट अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी अस्पतालों में अपेक्षाकृत मरीजों की अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

आईएमए से जुड़े हल्द्वानी में छोटे-बड़े 100 अस्पताल और क्लिनिक हैं। आईएमए से 330 डॉक्टर जुड़े हैं। शुक्रवार की सुबह से ही प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। कही जगह मरीजों को लौटना पड़ा। हालांकि अस्पतालों की इमरजेंसी में मरीजों को देखा जा रहा था। इधर, सरकारी अस्पतालों के पर्चे के काउंटर पर सुबह से ही भीड़ लग गई थी। बेस अस्पताल में 491, एसटीएच में 317 और महिला अस्पताल में 145 मरीज ओपीडी में पहुंचे। ये मरीज अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें