फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्न के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इंटर्न ने एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ और हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से शिकायत की है। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। मामला महिला सेल को भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इंटर्न ने प्राचार्य सीपी भैसोड़ा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कैजुअल्टी इमरजेंसी विभाग में मंगलवार शाम एक वरिष्ठ डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि शिकायत को महिला सेल के पास भेज दिया गया है। सेल मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए समिति भी गठित की गई है। सभी बिंदुओं और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। केवल आरोप के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें