कालाढूंगी से डीएम की खबर की फोटो।
कोटाबाग (नैनीताल)। 26 से 30 दिसंबर तक नैनीताल कार्निवल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम सविन बंसल शनिवार को कोटाबाग में जीआईसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोटाबाग प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के बावजूद भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया है।
यहां पर्यटन को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से ही 26 दिसंबर से एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फेस्टिवल में तमाम तरह के साहसिक खेल होंगे। जिनमें पैराग्लाइडिंग भी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। डीएम ने फेस्टिवल को देखते हुए बैलपड़ाव से कोटाबाग और घूघूखान तक सड़क सुधारीकरण करने के निर्देश भी दिए।
उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, एसडीएम विनोद कुमार, गौरव चटवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान एएस अंसारी, विद्युत तरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, जलसंस्थान विशाल सक्सेना, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि थे। संवाद