फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: त्योहारी मांग बढ़ते ही चढ़ गए दाल-मसालों के भाव

Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। दालों से लेकर मसालों तक के दामों में उछाल आने से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अरहर दाल 20 रुपये और उड़द दाल 40 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है, जबकि जीरे के दाम में 80 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में दाल और मसालों की कीमतों में तेजी आने से रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। अरहर और उड़द की दाल के साथ जीरा, धनिया और मिर्च पाउडर के दाम बढ़े हैं। मोटे चावल और चीनी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री महंगी होने से लोगों को खरीदारी के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। दुकानदार मोहम्मद आसिफ और प्रफुल गुप्ता के अनुसार त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने से बाजार में दामों में तेजी देखने को मिल रही है। दालों और मसालों के साथ अन्य जरूरी राशन सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख खाद्य सामग्री के दाम (रुपये प्रति किलो)
खाद्य सामग्री पहले अब
अरहर दाल 140 160
उड़द दाल 100 140

मोटा चावल 25 32
जीरा 240 320
धनिया 160 220
मिर्च पाउडर 280 320
चीनी 55 62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें