फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भगत सिंह कोश्यारी की पत्रकार वार्ता

Mon, 24 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार जल्द ही मिशन हिमालय शुरू करने जा रही है। केंद्र में हिमालयी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रारंभिक बजट की समीक्षा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 राज्य में पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए चार धाम की तरह ही जागेश्वर को भी पर्यटन के नेशनल सर्किट से जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे गरीब जनता को काफी लाभ हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि सीडी प्रकरण से 2017 में प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद कोश्यारी ने कहा कि भाजपा देशभर में पंद्रह लाख प्रशिक्षण शिविर लगा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के मंत्री केंद्र से मिल रही सहायता की बात स्वयं कह रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही जैसी बातें कहना गंभीर नहीं है।

कोश्यारी ने कहा कि नैनीताल के जोन एक व दो को अतिसंवेदनशील घोषित कर प्रभावितों के आवासों को खतरे से पहले प्रशासन को पूरे नैनीताल को बचने के लिए समग्र प्लानिंग करनी चाहिए।

बलियानाला बहा तो पूरे नैनीताल को साफ कर जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा नैनीताल की खतरे की जद में है। प्रदेश सरकार इसको बचाने के लिए ठोस पहल करे। पत्रकार वार्ता में सांसद प्रतिनिधि मनोज जोशी, हेम आर्या, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, हरगोविंद रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें