फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के आगमन पर्व की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के आगमन पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने भव्य नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन किया है। प्रभात फेरियां शुरू हो चुकी हैं। तीन जनवरी को नगर कीर्तन होगा।
विज्ञापन

मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि दो जनवरी तक लगातार प्रभात फेरी निकलेंगी। एक मार्च को टर्बन डे मनाया जाएगा। इस दिन श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा तक पैदल मार्च रहेगा। तीन जनवरी को सुबह 11 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत होगी। चार जनवरी को धार्मिक दीवान सजेगा और पांच जनवरी को रामलीला मैदान में धार्मिक दीवान सजने के साथ ही गुरु का लंगर भी होगा। प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया पूरा आयोजन समूह साध संगत और प्रबंधन कमेटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें