फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू

Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी की बैठक में शारदीय नवरात्र में होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। तय किया गया कि इस वर्ष 16 से 21 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

गोवर्धन समिति भवन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गईं। पंडाल, मूर्ति, सजावट, विद्युत व्यवस्था और प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सांस्कृतिक दलों, स्थानीय कलाकारों और बच्चों के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, विनोद चंद्र पंत, पवन व्यास, सावित्री सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें