फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वाइन फ्लू, जल जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में स्वाइन फ्लू और व जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पतालों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और संभावित मामलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमाऊं मंडल के निदेशक डॉ केके अग्रवाल की अध्यक्षता में बीते दिनों आयोजित बैठक में स्वाइन फ्लू को लेकर शासन की ओर से जारी गाइडलाइन और एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में मास्क, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी उपकरणों की नियमित जांच करने को कहा गया ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जल संस्थान से और नगर निकायों से समन्वय कर टूटी पाइप लाइनों और लीकेज की मरम्मत कराने तथा संदिग्ध स्थानों पर प्रतिदिन पानी की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिलते ही रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से तत्काल रोकथाम, नियंत्रण और उपचारात्मक कार्रवाई की जाए तथा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें