फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा आवेदन के बाद विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी एवं बीकॉम की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।
कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को 30 दिसंबर तक kunainital.samarth.edu.in पोर्टल से आवेदन पत्र भरना एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें