फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: गौलापार स्टेडियम की पिच पर खेल विवि करेगी बैटिंग, हस्तांतरण की तैयारी; खेलों के हो सकेंगे बड़े आयोजन

Tue, 22 Jul 2025 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नेशनल गेम्स में देश भर में पहचान बनाने वाले गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खेल यूनिवर्सिटी को देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद यहां क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेलों के बड़े आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। नेशनल गेम्स में देश भर में पहचान बनाने वाले इस स्टेडियम को खेल यूनिवर्सिटी को देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद यहां क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेलों के बड़े आयोजन कराए जाएंगे।

राज्य की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के मकसद से वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गौलापार स्टेडियम की नींव रखी गई थी। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टेडियम का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही यहां खेल गतिविधियां शुरू हुईं। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग कराने के बाद इसका नाम देश भर में छा गया था। यह गेम विश्व प्रसिद्ध रेसलर खली की देखरेख में कराया गया था।

विज्ञापन


2018 में भी यहां नेशनल गेम्स प्रस्तावित थे लेकिन किन्हीं कारणों से ये गोवा में हुए। 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में क्रिकेट मैदान के साथ ही हॉकी, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, एथलेटिक्स ट्रेक बनाया गया है। बीते तीन साल में यह खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए भी फायेदमंद रहा। नेशनल गेम्स से पहले यह बहुउद्देश्यीय मैदान के रूप में उभरा। शहर के मिनी स्टेडियम को नए सिरे से बनाया जा रहा था इसलिए खिलाड़ियों के लिए केवल यही एक विकल्प बचा था। खेल विभाग के अनुसार वर्तमान में यहां क्रिकेट, एथलेटिक्स और फुटबाल के साथ ही ताइक्वांडो, वॉलीबाल, हॉकी, टीटी के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

गौलापार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल विश्वविद्यालय को देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों का यहां आयोजन किया जाएगा। - अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल, उत्तराखंड

नेशनल गेम्स के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में फुटबाल मैच कराए जाने थे इसलिए पिच को हटाया गया। स्टेडियम में अभी विभिन्न खेलों के साथ ही चयन ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। यहां बदलाव संबंधी कोई आदेश शासन स्तर से प्राप्त नहीं हुआ है। - निर्मला पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें