भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। भीमताल और भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
अल्ट्रासाउंड नहीं होने से भीमताल और भवाली की आबादी प्रभावित है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को हल्द्वानी और नैनीताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने की मांग की थी। मंत्री ने मौके पर निर्देश भी दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को हल्द्वानी दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं भवाली सीएचसी में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से भीमताल और भवाली में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने की मांग की है। संवाद