फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गन्ने के खेतों में घुसे संदिग्ध निकले मजदूर

Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। गांव के खेतों में छानबीन करते ग्रामीण। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
लालकुआं। हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड़वाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात गन्ने के खेतों में संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को खेतों के पास घूमते देखा जो नजर पड़ते ही अचानक गन्ने के खेतों में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो वे मजूदर निकले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात गंगापुर कबड़वाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस को संदिग्ध लोगों के दिखने की सूचना दी। खबर मिलते ही चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान में पुलिस ने खेत में छिपकर बैठे तीन लोगों को बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि ये सभी मजदूर है जो धनपुर गांव में किराये पर रहते थे। मजदूर वीरपाल के साथ आपसी विवाद के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था। कपड़े व सामान लेकर ये तीनों उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर लौट रहे थे। ग्रामीण युवकों ने जब उन्हें रास्ते पर रोका तो डर के कारण खेत में छिप गए। इसी दौरान क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि इलाके में बदमाश छिपे हुए हैं। पुलिस जांच में उनके पास से कपड़ों के अलावा कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। इधर चौकी प्रभारी शंकर नयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मजदूरों के बीच आपसी विवाद का निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें