फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान ने अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाघजाला देवला तल्ला स्थित घर में पीआरडी जवान ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोश होने पर उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पीआरडी जवान ने क्या खाया था पता नहीं है लेकिन करीबियों का कहना है कि जहरीली दवा खाई थी। घटना का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाघजाला देवला तल्ला निवासी पीआरडी जवान मनोज कुमार बेस अस्पताल में तैनात था। बुधवार को घर पहुंचने पर पीआरडी जवान ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि पीआरडी जवान दो भाईयों में बड़ा था। उसका तीन साल का एक बेटा है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्थिक तंगी के चलते तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पीआरडी जवान मोर्चरी पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें