भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में शनिवार को वेटरनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार आर्य अध्यक्ष, अंजू बिष्ट सचिव, विपिन नेगी उपाध्यक्ष, अरुण वर्मा कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव दामोदर जोशी, संप्रेक्षक पीसी फुलेरिया और संरक्षक महेश पलड़िया को चुना गया।
चुनाव अधिकारी उत्तरांचल वेटरनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री शिवराज नेगी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पुनीत शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव पंकज वशिष्ठ ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
प्रांतीय महामंत्री शिवराज सिंह नेगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के हितों के लिए काम करेंगी। अध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्य और सचिव अंजू बिष्ट ने कहा कि सभी के सहयोग से समस्याओं को हल किया जाएगा। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी सीएस पंत, कमान धामी, सरिता तड़ागी, विपिन नेगी, आशा सेमवाल, तरुण बाजपेई आदि रहे।