फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता, संगठन में कोई मतभेद नहीं : किशोर

Tue, 20 Sep 2016 02:10 AM IST
Power, no differences in the organization : kishor
विज्ञापन
‌किशोर उपाध्याय
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सत्ता व संगठन में मतभेद से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। कांग्रेस का मतभेद सिर्फ सांप्रदायिक ताकतों से है। पार्टी का पूरा फोकस 2017 चुनाव में दोबारा सत्ता में आना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता समर्पित होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरुदीप सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।

कांग्रेस व पीडीएफ के बीच चल रही तनातनी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समय के साथ सब ठीक कर लिया जाएगा। इसका विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


लालकुआं विधान सभा सीट से पीडीएफ या कांग्रेसी को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी किसी से आवेदन नहीं मांगे गए हैं। जल्दबाजी में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बिंदुखत्ता नगरपालिका बनाने और बाद में राल बैक पर प्रतिक्रिया देने से उन्होंने इंकार कर दिया।

इतना जरूर कहा कि पब्लिक डिमांड के अनुरूप ही कोई फैसला होना चाहिए। बाद में शहीद स्मारक पहुंचकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए भारत सरकार के ठोस कार्रवाई की अपील की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, खजान पांडे, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, उर्मिला मिश्रा, धरम सिंह आदि थे। इससे पूर्व हल्दूचौड़ में ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की। इस दौरान उमेश कबडवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेटा, दयाकिशन बमेटा, प्रधान बीडी खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें