फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर की सीटी फुंकी, इनकमर केबल फटी

Mon, 01 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलुवागांजा 33केवी सबस्टेशन की सीटी (करंट ट्रासंफार्मर) फुंकने और इन कमर केबल फटने से सबस्टेशन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को 13 घंटे तक बिजली गुल होने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के मौसम में लगातार 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सबस्टेशन से जुड़े इलाकों के ट्यूबवेलों के ठप रहने से लोगों को पेयजल किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा 33 केवी सबस्टेशन बिजली घर की  सीटी रविवार सुबह 4.30 बजे फुंक गई। इसके साथ ही इनकमर केबल फट गई। सीटी फुंकने और इनकमर केबल फटने से कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। उच्चाधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई।

कठघरिया, कमलुवागांजा, लामाचौड़, ऊंचापुल, पनियाली  आदि क्षेत्रों में बिजली गायब हो गई। मरम्मत में लगभग 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। शाम 5.30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली सप्लाई गुल रहने से क्षेत्रवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से कठघरिया, कमलुवागांजा, लामाचौड़, ऊंचापुल, पनियाली आदि इलाकों की पेयजल सप्लाई भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें