फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध हथियारों की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Tue, 27 May 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों से अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से संबंधित पोस्ट वायरल होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन नैनीताल के सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद बीते माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश किए।
उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखने, धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। जिले की सीमा पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाने, नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने, जुआ, सट्टा जैसे अवैध धंधे पर कार्रवाई के लिए टीम बनाने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों को गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस प्रणाली के सभी कार्यों को नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई।

पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे
एसएसपी ने बैठक में पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन व पर्यटन सीजन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पर्यटकों के साथ शालीनता से पेश आने को कहा। उन्होंने पर्यटन स्थलों, होटलों में लगातार चेकिंग करने, स्टंटबाजों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन सेनेटाइज के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ प्रमोद साह, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें