फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस ने मेट्रोपोल क्षेत्र में 45 लोगों को नोटिस थमाए

Mon, 08 May 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल मैट्रोपॉल क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को नोटिस देते व जानकारी लेते पुलिस कर्मी संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से मल्लीताल के मेट्रोपोल कंपाउंड क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को 45 लोगों को नोटिस थमाए। चेतावनी दी है कि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया तो जिला प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर नगर पालिका और राजस्व की संयुक्त टीम ने बीते दिनों मल्लीताल मेट्रोपोल कंपाउंड में सर्वे और सीमांकन किया था। सर्वे रिपोर्ट में मेट्रोपोल क्षेत्र में अतिक्रमण पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एसडीएम राहुल साह ने मेट्रोपोल क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए। प्रशासन के निर्देश के बाद पुलिस ने रविवार को रेट्रोपोल क्षेत्र में जाकर लोगों को नोटिस बांटे। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि रविवार को लगभग 45 लोगों को नोटिस दे दिए गए हैं। अन्य अतिक्रमणकारियों को भी जल्द नोटिस दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें