मल्लीताल पंतपार्क क्षेत्र में चहलकदमी करते पर्यटक संवाद
नैनीताल। सप्ताहांत पर रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटक स्थलों में सैलानियों का तांता लगा रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी की।
शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों की भीड़ नजर आई। विभिन्न राज्यों से आए सैलानियों ने नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका। बारापत्थर में घुड़सवारी की। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल में भी वन्य जीवों के दीदार के लिए सैलानियों का तांता लगा रहा। प्राणी उद्यान के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि रविवार को चिड़ियाघर में 1103, वाटर फाल में 882 व हिमालयन बॉटनिकल गॉर्डन में 351 सैलानी पहुंचे।