फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो कंपनी पीएसी के साथ बनभूलपुरा में पुलिस का रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल की घटना के बाद शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर हल्द्वानी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया। दो कंपनी पीएसी और चार थानों की फोर्स के साथ पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र की गलियों का जायजा लिया। पुलिस टीम जिप्सियों से भी निगरानी करती रही।
विज्ञापन


बनभूलपुरा क्षेत्र में जुमा की नमाज के लिए दोपहर 12 बजे से लोग नजदीक की मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। नैनीताल में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स ने सभी संवेदनशील जगहों पर मोर्चा संभाला था। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने टीम के साथ रूट मार्च किया। अधिकारियों के साथ दो कंपनी पीएसी और चार थानों की फोर्स भी रही। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति है। एहतियातन रूट मार्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें